कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव एवं विधानसभा चुनाव की कार्ययोजनाओं और सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया। बैठक में मुख्य रुप से अवधेश पांडे बादल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध / एमएलसी चुनाव के जिला प्रवासी अम्बेडकर नगर ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी को सर्वाधिक मत मिले इन बिंदुओं को लेकर एमएलसी चुनाव के संयोजक या सहसंयोजक से चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा की साथ में मतदान स्थलों पर एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में सर्वाधिक मतदान करने के लिए जिले के पदाधिकारी एव माननीय सदस्या अपनी सक्रिय और सशक्त भूमिका का निर्वहन करें
विधानसभा प्रभारी अकबरपुर कमला शंकर पांडे ( पूर्व जिला अध्यक्ष ) ने विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। टांडा विधानसभा के प्रभारी शोभा नाथ वर्मा ने विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल अध्यक्ष को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लाभार्थी प्रमुखों से सीधा संवाद करें बथू के संगठन को मजबूत करें
इस बैठक में प्रमुख रुप से डा हरिओम पाडेय विधान परिषद सदस्य ,श्याम सुन्दर वर्मा साधु जिला पंचायत प्रशासक , पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, जिला मंत्री अखंड वर्मा, विनय पाडेय, श्रीमती अंजू पांडे, अभिषेक निषाद, शिव पूजन राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मिक उपाध्याय, अमित सिंह पूर्व जिला मंत्री संजय सिंह, रमेश गुप्ता,गया प्रसाद वर्मा, आदर्श चौधरी, राजेश पांडे ,आनंद वर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, रंणजय सिंह, अंकित अग्रहरि , शिक्षक चुनाव के संयोजक संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू, गौरव श्रीवास्तव, शशि दुबे, विद्यावती राजभर पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री, प्रमुख लोग मौजूद रहे
