देवल संवाददाता, आजमगढ़।“खेलें, दौड़ें, स्वस्थ रहें—युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति” के संदेश के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं और छात्र प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया
बालिका वर्ग के लिए 2 किलोमीटर और बालकों के लिए 4 किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को हुआ
दौड़ की शुरुआत हाफिजपुर, भगत सिंह चौराहा, से सदर गेट तक निर्धारित किया गया था प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुआ प्रतिभागियों में से दस उत्कृष्ट धावकों को पुरस्कार दिए गए
विजेताओं के लिए प्रथम और द्वितीय पुरस्कार में साइकिल, जबकि तृतीय पुरस्कार में फ्रंट फैन और दसवें स्थान तक कंबल का वितरण किया गया
दौड़ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया पुरस्कार वितरण सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और ब्लॉक प्रमुख पल्हनी प्रमोद कुमार यादव व श्याम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ करुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया वही डॉ करुण श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी तरफ से इस दौड़ प्रतियोगिता में जो एक से लेकर 10 तक मेल या फीमेल प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया उनको श्याम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 1 साल की हेल्थ पॉलिसी दी जा रही है जिसमें उन्हें इलाज की मुफ्त सेवा प्रदान की जाएगी
इस आयोजन के आयोजक सिकंदर यादव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा आजमगढ़ एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे
स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के संदेश के साथ आयोजित यह दौड़ प्रतियोगिता युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की पहल की गई इस मौके पर सपा नेता लल्लन चौहान अविनाश यादव वरुण श्रीवास्तव अरुण श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
