कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर* *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष विनोद प्रजापति , अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया एवं वार्ड सभासद की अगुवाई में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान ब्रह्म बाबा मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थानो पर साफ सफाई किया गया।
अभियान के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष , अधिशासी अधिकारी, सभासदगण व कर्मचारियों द्वारा परिसर में सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई एवं झाड़ू लगाई गई। इस अवसर पर *सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, श्रम की गरिमा एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।*
