वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। साल 2022 के बाद भारतीय टीम पहली बार कीवियों की धरती पर कोई सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम इस बार पांच मैचों की टी20 और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम का सामना करेगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी भारत को कठिन चुनौती मिली। ऐसे में न्यूजीलैंड की धरती पर भारत के लिए सीरीज जीतना आसान नहीं होने वाला है। बता दें कि टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से होगी, जहां पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
पहले तीन वनडे मैचों के लिए स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।
आखिरी दो वनडे मैचों के लिए स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
.jpeg)