कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहल्ला - मोहसिनपुर, मंसूरपुर अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव एवं उपप्रधानाचार्य उमेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में तथा डॉ. मोहम्मद आतिफ के समन्वय एवं सभासद सुरेन्द्र गुप्ता के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान शहरी क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही मरीजों की रक्तचाप (BP) एवं रक्त शर्करा (Blood Sugar) की जांच भी की गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ मोहम्मद आतिफ (सहायक आचार्य), डॉ० अमन मद्धेशिया (पी०जी०जे०आर०), डॉ० राकेश कुमार गोंड (पी०जी०जे०आर०) डॉo आकांक्षा (जूनियर रेजीडेन्ट - ई०एन०टी० विभाग), डॉ० अर्वी (जूनियर रेजिडेंट - नेत्र रोग विभाग), राना भानु प्रताप,अजय वर्मा (सोशल वर्कर), योगेन्द्र प्रताप यादव (लैब टेक्नीशियन) एवं उमेश यादव (आउटसोर्स कर्मचारी) दवारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान शहर के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग अभियान भी चलाया गया। इसके अंतर्गत योगेन्द्र प्रताप यादव (जैब टेक्नीशियन दवारा डायबिटीज की स्क्रीनिंग हेतु मरीजो का रैडम ब्लड शुगर (RBS) परीक्षण किया गया।
वर्तमान में देश और प्रदेश में मौसमी व वैक्टर जनित बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया आदि) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस शिविर में संचारी रोग नियंत्रण और वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (Vector Borne Disease Control) गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया।
शिविर में लगभग 160 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के लोगों को उनके निकट सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न रोगों की समय पर जांच, पहचान एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा।।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से झुग्गी बस्ती एक घनी आबादी तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने तथा निवारक एवं प्रोत्साहक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
