कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी चुनाव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान जलालपुर तथा बंदीपूर बाजार में भाजपा के गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कैंप लगाया । रामलीला मैदान में
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मतदाताओं से मतदान की अपील की। इस अवसर पर बंदीपूर बाजार में आयोजित कैंप में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, ब्लॉक भाजपा प्रभारी संजीव मिश्र, केशरी नंदन त्रिपाठी, संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह तथा प्रवीण गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं रामलीला मैदान में वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, राम किशोर राजभर, शिव पूजन वर्मा, अशोक उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, सुरेश गुप्ता, विकाश निषाद,सुनील गुप्ता, संदीप अग्रहरि, शुभम पांडे, कृष्णा अग्रहरि,रवि सिंह, देवेश मिश्र, दिलीप यादव, आशीष सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी, विपिन तथा संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
