देवल संवाददाता, आजमगढ़। सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने पुलिस विभाग के सहयोग से कन्या पूजन एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर नारी शक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सीओ लालगंज आस्था जायसवाल ने बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। पूनम विश्वकर्मा सहित महिला पुलिसकर्मियों, संस्था की निदेशक साक्षी पांडेय, सुधा पांडेय और अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
साक्षी पांडेय ने कहा कि कन्या पूजन तभी सार्थक है, जब हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हो। सुधा पांडेय ने बेटियों को समान अवसर देने की अपील की।
कार्यक्रम का संदेश रहा—“नौ देवियों की आराधना, हर बेटी का सम्मान; शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता ही सच्चा कन्या पूजन है।
