देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित MDR व्यवस्था में व्यापारियों के हित में संशोधन की मांग की।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि ज्ञापन में MDR लागू होने की न्यूनतम सीमा ₹2,000 से बढ़ाकर ₹10,000 प्रति लेनदेन तथा मासिक अधिकतम सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार कम होगा तथा डिजिटल भुगतान को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष गोपी सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
