कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ के अधीन संचालित सहकारी चीनी मिलों में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत लगभग 13.40 लाख क्विंटल चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इससे प्रदेश में त्योहारों के दौरान चीनी की मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ के डालीबाग स्थित गन्ना किसान संस्थान परिसर के चीनी विक्रय केंद्र पर बिक्री की व्यवस्था की गई है। यहाँ कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपभोक्ता चीनी खरीद सकते हैं।
चीनी दैनिक जीवन की एक आवश्यक उपभोक्ता वस्तु है। उचित मूल्य पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित होने से विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को राहत मिलेगी। वर्तमान बाजार परिस्थितियों में यह पहल उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण चीनी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संघ द्वारा जनहित में इस प्रकार के प्रयास भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।
