कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मालीपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक शत्रुध्न सिंह और कांस्टेबल राहुल यादव क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेमपुर के पास एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान धीरज कहार (25 वर्ष), पुत्र मेवालाल कहार, निवासी ग्राम नेमपुर, थाना मालीपुर, अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 13 अक्टूबर को लगभग 2:15 बजे गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना मालीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल के नेतृत्व में की गई।
