देवल संवाददाता, आजमगढ़। एथलेटिक्स में एशिया चैम्पियन रहे सूबेदार मेजर राधेश्याम सिंह जी के पैतृक निवास ग्राम भटगामा, पोस्ट दौलताबाद जिला आजमगढ़ में आर्मी बैरेट के लोगो ने मिलकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। मौके पर जहानागंज ब्लॉक के प्रमुख रमेश कनौजिया व एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु भी मौजूद रहे। सभी ने हमारे देश के लिए आर्मी में अपनी सेवा देने वाले फौजियों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौज जी द्वारा मुख्य मार्ग से सूबेदार राधेश्याम जी के निवास स्थान तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क का विमोचन भी किया गया। शौर्य सैनिक संगठन ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किए जाने वाले लोगों में से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार थे कैप्टन दुलारे सिंह (संरक्षक), सूबेदार यशवंत सिंह (अध्यक्ष), सूबेदार रमाकांत यादव, (उपाध्यक्ष) व संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
