देवल संवाददाता, मऊ। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मऊअरुण यादव ने बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहादतपुरा,मऊ में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी के अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों ने उद्यम स्थापना की प्रक्रिया,केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उद्यम पंजीकरण तथा उद्यमियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं सरकारी सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही कार्यालय विकास आयुक्त (एमएसएमई),नई दिल्ली द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया।इस अवसर पर वाराणसी के उद्यमी अमित गुप्ता ने जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्यमशीलता के अनुभव साझा करते हुए व्यवसाय प्रारंभ करने,बाजार की मांग को समझने,वित्तीय प्रबंधन एवं उद्यम संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने तथा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने देश के आर्थिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राजकीय आईटीआई,मऊ के योगेंद्र यादव द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में स्वरोजगार अपनाने तथा स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में वाराणसी के उद्यमी अमित गुप्ता,सहायक निदेशक राजेश चौधरी एवं रीतेश बरनवाल सहित मोहसिन,विवेक पाण्डेय,योगेंद्र यादव,गोपाल दुबे,द्वारिका नाथ,रमेश यादव,अभिषेक शर्मा,सत्येंद्र प्रताप,रवि प्रकाश,श्रीप्रकाश, विकास,राजकुमार,सरिता आदि उपस्थित रहे।
रोजगार मांगने वाले नहीं,बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें युवा - उद्यमी अमित गुप्ता
अक्टूबर 30, 2026
0
Tags
