देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत लालगंज के राम जानकी मैदान परिसर में बसपा के तत्वाधान मे एक दिवसीय विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा मुख्य क्वाडिनेटर व अध्यक्षता डा विजय प्रताप ने किया। दिनेश चन्द्रा ने पकज कुमार को विधानसभा लालगंज के प्रभारी की घोषणा की। मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा के मंच पर पहुंचते ही भीम राजभर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा, भरतसिंह मऊ, पूर्व सांसद डाक्टर बलिराम, पंकज कुमार सहित अन्य लोगो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा मुख्य क्वाडिनेटर ने कहा कि बाबा साहब से पहले हमें पढ़ने लिखने का हक नहीं था। बाबा साहब को भी इस देश में पढ़ने लिखने का हक नहीं मिला। भारत देश चलता है तो हमारे बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान से, संविधान लागू करने वालों की नियत अच्छी नहीं तो वही संविधान आपके लिए अच्छा नहीं है। अगर नियत अच्छी है तो संविधान अच्छा है। बाबा साहब के द्वारा सुरक्षित सीट का प्रावधान जो संविधान में किया गया, इसलिए किया गया था कि बाबा सब जानते थे कि मैं सदा इस धरती पर नहीं रहूंगा। सुरक्षित सीट मे चाहे विधानसभा हो लोकसभा, जिला पंचायत हो जीत करके हमारे समाज का बच्चा विधायक व सांसद होगा. हमारी तरह अपनी लड़ाई को सदन में लड़ने का काम करेगा। यह सुरक्षित सीट बड़ी महत्वपूर्ण सीट है. बाबा साहेब की बड़ी मेहनत लगी है। परम पूज्य बाबा साहेब की बड़ी मेहनत लगी है। मेरे नौजवान साथियों आज मैं 2 मिनट बात करना चाहूंगा कि आप सोचो मुझे बड़ा अच्छा लगता है कि मैं अनुसूचित जाति का हूं हमारे समाज का नौजवान बढ़िया टीशर्ट पहनकर हीरो होंडा मोटरसाइकिल से बाजार जाता है समोसा छूकर देखता है कि समोसा गरम है कि ठंडा है। यह बाबा साहब की देन है। अपने बच्चो को इतिहास बताने की जरूरत है कि हमारे पूर्वज जोतते थे, बुआई करते थे, काटते थे, ओसाते थे, हम जब बोरी बांध के किसी बड़े घर में रखने के बाद, हमारे पुर्वजो को छूने का हक नहीं था। अगर छू देते थे तो हाथ कटता नहीं था पर हाथ शरीर में नहीं रहता था। अखिलेश यादव कहते हैं कि पीडीए का मतलब, पी का मतलब परिवार, दी का मतलब धनवान,और ए का मतलब अरबपति है। वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम है। अखिलेश यादव करते हैं कि बहुजन समाज पार्टी बी टीम है। बसपा ने आजाद परिवार को राज्यसभा भेजा। वही दोनों लोग सांप नाथ और नागनाथ है । उनसे सावधान होकर रहिए। इस अवसर पर ओमकार शास्त्री, इन्दू चौधरी, हीरालाल गौतम, अरविंद कुमार, अशोक सोनकर, मदन राम, नीरज सिंह, साहिब अंसारी, विजय कुमार, पंकज कुमार, नीरज सिंह, अरुण सिंह, प्रधान, अशोक महाप्रधान, गुफरान, ताबीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
