कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत फरीदपुर हेठरिया गांव निवासी रामचन्दर सिंह वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा जिनकी भैंस सिंघलपट्टी से पदुमपुर संपर्क मार्ग पर स्थित फरीदपुर हेठरिया गांव किनारे सड़क पर स्थित घर में भैंस बधी थी देर रात में चोरों ने कीमती भैस चुरा लिया। मालूम भैंस की कीमत 1 लाख से अधिक की बताई जा रही है। सुबह जब परिवार ने खूंटे से भैंस गायब देखा तो डायल 112 पर सूचना दी। चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में पशु चोरी की घटनाएं आये दिन होती रहती है लेकिन उस पर ठोस कार्यवाही न होने से भैंस चोरों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। पीड़ित रामचंद्र सिंह वर्मा ने थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार पांडे से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है उचित कार्रवाई की जा रही है।
