देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। बीजपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई थाना बीजपुर में दर्ज मु0अ0सं0 111/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना के अनावरण के क्रम में की गई। पुलिस ने 08 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप भारती (21) पुत्र लालचन्द भारती और दुर्गा कुमार (20) पुत्र जसराज भारती, दोनों निवासी ग्राम रजमिलान, थाना बीजपुर, सोनभद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुन्दरम कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।
