देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं* में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकार, लैंगिक समानता, बाल विवाह तथा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा आदि विषयों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
