देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश परिचालित किए गए हैं। आयोग द्वारा घोषित इस पुनरीक्षण के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन (Rationalization/Rearrangement of Polling Stations) का कार्य 02.11.2026 तक पूर्ण किया जाएगा।, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन (Publication of Integrated Draft Electoral Rolls) दिनांक 12.11.2026 को किया जाएगा।
इस संबंध में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि (Period for Filing Claims & Objections) 12.11.2026 से 11.12.2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण (Disposal of Claims and Objections) 28.12.2026 तक किया जाएगा, जिसके उपरांत निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन (Final Publication of Electoral Rolls) 04.01.2027 को संपन्न होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रशनगत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न व्यवस्थाओं इत्यादि के बारे में पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे
