देवल संवाददाता, गाजीपुर। थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम द्वारा 08 बंडल नाजायज गांजा (वजन 16 किलो ग्राम), 02 अदद मोबाईल व 01 अदद मोटर साईकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01.10.2026 को थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह द्वारा बाबा मन्दिर के पास ग्राम असांव नगसर हाल्ट पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक नफर अभियुक्त मृत्युंजय राय पुत्र सच्चिदानंद राय को 08 बंडल नाजायज गांजा (वजन 16 किलो ग्राम), 02 अदद मोबाईल, 01 अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
