देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) उप जिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हादेवरी में धारा 116 के तहत दर्ज एक मामले को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मामले से जुड़े दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम नेहा मिश्रा ने संबंधित भूमि एवं मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए राजस्व अभिलेखों तथा स्थल की वास्तविक स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तथ्यों को संज्ञान में लिया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरण से जुड़े तथ्यों एवं अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी।
