देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनशिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश शासन के आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर सितंबर 2026 की जारी रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस को 100 में 100 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि जनपद पुलिस ने लगातार तीसरे महीने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही वाराणसी जोन में भी सोनभद्र पुलिस प्रथम स्थान पर रही।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मिली इस उपलब्धि को शिकायतों की नियमित निगरानी, प्रभावी समीक्षा और समयबद्ध निस्तारण का परिणाम बताया गया है। इससे पहले जुलाई और अगस्त 2026 की रैंकिंग में भी सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
