देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त नगर पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों, मार्गों एवं अन्य स्थानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। ग्राम चौपाल के दौरान खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में से जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण संभव था, उनका निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज,पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम एवं ग्राम चौपाल का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना,ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक सरकार की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान एवं ग्राम डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन
सितंबर 25, 2026
0
Tags
