कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल एवम् क्षेत्रीय मंत्री राम कुमार वर्मा की उपस्थिति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री एवं नेताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया।भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र पहुंचकर रक्तदान किया। दर्जनों युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के प्रमुख मठ-मंदिरों में सफाई करते हुए जनपद के 2171 बूथों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर भी दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के भाव के साथ मना रहे हैं। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में रक्तदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। मरीजों को फल वितरण, मठ-मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा लाभार्थी परिवारों के घरों पर आशिर्वाद का दीपक जलाने जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, संस्कार और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रमों में एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर, मनोज मिश्र, विवेक मौर्य, पंकज वर्मा, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, राजकुमार सेठ,संतोष सिंह बबलू, जावेद मलिक, संजीव सिंह, अतुल मिश्र, प्रतीक उपाध्याय, रिदम खन्ना, अभय सिंह मोनू आदि शामिल रहे।
