कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में वर्षा ऋतु के दौरान मार्गों पर हुए गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। विभाग द्वारा चिन्हित मार्गों पर पॉटहोल्स भराई एवं पैच मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। *पहितीपुर–अन्नावा मार्ग, खजुरी–बनगाँव संपर्क मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।* शेष चिन्हित मार्गों पर पॉटहोल्स भराई एवं मरम्मत का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
