देवल, ब्यूरो चीफ,जन पंचायत में जिला पंचायत सदस्य सोढ़ा के राजा राम बिंद के नेतृत्व में भाजपा छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली जिसका मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राज नारायण बिंद ने माला पहन कर जोरदार स्वागत किया और कहा कि आप लोगों के जुड़ने से समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी ।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से वेदमणी शुक्ला विजय शंकर जायसवाल कौशल बिंद मणिचंद कनौजिया के साथ समाजवादी पार्टी के जोनल सेक्टर एवं बूथ के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।