समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र
प्रकाशन एवं प्रसारण हेतु
दिनांक 14 सितंबर 2026
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी किसानों की दुर्दशा बढ़ती जा रही है । देश के प्रधानमंत्री नौजवानों को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी रोजगार देने का वादा धोखा सिद्ध हुआ है ।लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है । मध्य और कुटीर उद्योग धंधों के बंद होने से गरीब और मजदूर भुखमरी का शिकार हो रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा का वादा छलवा सिद्ध हुआ । भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न अत्याचार लगातार पीडीए वर्ग यानी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक पर हो रहे हैं ।
जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भाजपा संरक्षित अपराधियों और पुलिस की सांठ-गांठ से पीडीए वर्ग की हत्या बेटियों के साथ दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही है जिसे पुलिस रोकने में नाकाम है। भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा प्रदेश में जितने फर्जी एनकाउंटर किए गए उसमें 60 प्रतिशत पीडीए वर्ग के लोगों के किए गए। उत्तर प्रदेश की सरकार जाति देखकर बुलडोजर की कार्यवाही कर रही है । उसे केवल पिछड़े दलित मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है । भाजपा राज में पुलिस हिरासत में हुई मौत में 60% पीडीए समाज की मौतें हुई हैं।
श्री बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना बिंद समाज का शोषण हुआ उतना किसी सरकार में नहीं हुआ है । इसलिए हमारा पीडीए समाज से अपील है कि आप लोग एकजुट होकर गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जनता पहुंचने का काम करें और आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी से कोई भी प्रत्याशी आता है तो उसे ऐतिहासिक वोटो से विजई बनाने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके और हर वर्ग का विकास हो।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा राज में बिंद समाज के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए सभी कार्यों को बंद कर दिया गया है और बिंद समाज को भाजपा सरकार हमेशा छलने का काम कर रही है । भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है और इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता जनता का विश्वास बीजेपी ने को दिया है ।जनहित में सरकार का सत्ता से हटाया जाना आवश्यक है । इसलिए हम पीडीए समाज से अपील करते हैं कि आप लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं जिससे पीडीए समाज का विकास हो ।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए वर्ग के आरक्षण में जबरदस्त घोटाला किया गया है और आरक्षित पदों को भाजपा ने अपने स्वजातीय और संगी साथियों की भर्ती कर दी । पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों की 22 परीक्षाएं आयोजित की गई जिसमें पीडीए के आरक्षित 11514 पदों पर समान वर्ग से भर दिया गया जो सरकार द्वारा पीडीए वर्ग के साथ बड़ा धोखा किया गया है ।