देवल संवाददाता, लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो लोग आज कानून नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे। भाजपा संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान और कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है।
छात्रसभा की नई ड्रेस तय
इस दौरान समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस भी निर्धारित की गई। अब छात्रसभा के सदस्य नीली पेंट और नीली शर्ट पहनेंगे। पार्टी की ओर से इसे छात्रसभा के सदस्यों की नई पहचान के तौर पर लागू किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए छात्र और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्रसभा को भी पार्टी की गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय किया जाएगा।
