कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अकबरपुर की नवागत तहसीलदार सुश्री दिव्या भारती वर्मा से तहसील सभागार में अधिवक्ता साथियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुनील यादव एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर,अनिल कुमार वर्मा एडवोकेट सचिव बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर, पूजा वर्मा संयुक्त मंत्री बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर ,शेर बहादुर यादव एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष ,रमेश सिंह एडवोकेट व अन्य अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान तहसील में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा ने अधिवक्ता साथियों को बेहतर समन्वय एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विकास सिंह एडवोकेट, अनंत सिंह एडवोकेट, उत्कर्ष उपाध्याय एडवोकेट, दीपक मिश्र एडवोकेट, देवेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट,प्रभात मिश्र एडवोकेट, पंकज पांडेय एडवोकेट, राज्यवर्धन पाण्डेय एडवोकेट पूर्व कोषाध्यक्ष, विवेक सिंह एडवोकेट, विश्वेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, चिदानंद पाण्डेय एडवोकेट, संदीप यादव एडवोकेट, संतोष यादव एडवोकेट, नरोत्तम प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, चन्द्रभाल पाण्डेय एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर आनंद कुमार तिवारी एडवोकेट, उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर ताराकान्त उपाध्याय एडवोकेट एवं अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।
