कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत रूनावे गांव निवासी रवीन्द्र नाथ यादव पुत्र स्व० छट्ठू यादव जो की प्राथमिक विद्यालय दुर्गेचीतपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थें। विगत कुछ दिनों से बीमार थे जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा था कल दोपहर में ही दिल्ली में मौत हो गई। घटना की सूचना पर इलाके में कोहराम मच गया देर रात पार्थिव शव घर पहुंचा परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैपुत्र आनन्द यादव, अमित यादव पुत्री प्रियंका यादव पत्नी गायत्री यादव का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही हैं। घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव,प्रा० शि० संघ के अध्यक्ष अजय पांडेय, मंत्री रामकेवल यादव, योगेश मणि त्रिपाठी, यशवंत सिंह, देवेंद्र वर्मा, सभाजीत,प्रा० शि० संघ के पूर्व व्लाक अध्यक्ष अनिल यादव ,खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष पाण्डेय हरिप्रसाद चतुर्वेदी, दीनदयाल सिंह, अनिल गौतम,ओंकार सिंह, राजेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, उदयभान यादव, वसीम अहमद ,राजेश सिंह,नितेश पटेल,राकेश कुमार, अच्छेलाल, शैलेन्द्र सिंह, अवधेशगौतम,हरिकेश,अमरेन्द्र सिंह , अभिमन्यु, अभिषेक यादव, दीनदयाल यादव आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं संरक्षक शांति भूषण पाण्डेय, यशवंत सिंह पूर्व अध्यक्ष, ब्रहम्देव तिवारी कोषाध्यक्ष,श्याम विहारी जिला उपाध्यक्ष, आनंद पाण्डेय, आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
