कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत यादव की माता कैलाशपत्ती देवी के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय न्यौरी में शोक सभा का आयोजन किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत यादव की माता कैलाशपत्ती देवी के आकस्मिक निधन पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वरिष्ठ पत्रकार शरीफ मसूदी ने कहा कि मां का साया सर से उठ जाना बहुत ही तकलीफदायक होता है मां की कमी ताजिंदगी महसूस होती रहेगी।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में संपूर्ण पत्रकार समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और दुखी परिवार के साथ पूरा पत्रकार समाज दुखी है।
विदित है कि जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर सिपाह निवासी वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत यादव की माता कैलाशपत्ती पत्नी लालमन यादव का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी।
उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना प्राप्त होने पर सभी दलों के नेताओं, शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार जिला महामंत्री हरिश्चंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार जयराम यादव, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम भारती,तहसील अध्यक्ष जलालपुर नियाज़ तौहीद सिद्दीकी, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार तेज बहादुर सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष अनीस मसूदी, कृष्णा सिंह,डी एस यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, रवींद्र वर्मा, बागीस त्रिपाठी, लालमणि गौड़, जिला संगठन मंत्री कृष्णचंद्र दूबे, जिला महामंत्री शिवकुमार गुप्ता सहित सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
