देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीला के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोबरिया स्थित अभियुक्त के घर से 01 वांछित/वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना शाहगंज, का0 अंश साहू शामिल रहे।
