देवगांव पुलिस ने बसही नहर पुल के पास से किया गिरफ्तार
देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कर वाहन को बिना वाहन स्वामी की सहमति के अपने नाम हस्तांतरित कराने के मामले में देवगांव पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार दोपहर बसही नहर पुल, मेहनाजपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आवेदिका ने शिकायत की थी कि उसके पति दिलीप यादव ने व्यवसाय के लिए अपने व्यावसायिक साथी को मारुति सुजुकी वाहन दिया था। आरोप है कि संबंधित लोगों ने फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कराकर बिना वाहन स्वामी की सहमति और उसकी उपस्थिति के परिवहन विभाग से वाहन अपने नाम हस्तांतरित करा लिया। मामले में देवगांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इसी मामले में पुलिस ने बसही इकबालपुर निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र अलीमुद्दीन को गुरुवार को करीब 1:30 बजे बसही नहर पुल, मेहनाजपुर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित तिवारी और कांस्टेबल कृष्णानंद पांडेय शामिल रहे।
