देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा 02.09.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 208/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य पुत्र छोटे लाल, निवासी पड़रिया, थाना सन्तनगर, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 38 वर्ष को खुटहां बाईपास तिराहा से समय 06:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :
मु0अ0सं0 208/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
मु0अ0सं0 63/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, का0 मो0 आकिफ शामिल रहे।
