देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल, जनपद सोनभद्र में संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अनुज त्रिपाठी को जिला महासचिव का नया दायित्व सौंपा गया। यह जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।
अनुज त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने भी अनुज त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष भोला नाथ देव पाण्डेय ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, धीरेन्द्र राय (बरिष्ठ नेता रालोद ) आशीष मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला महासचिव अनुज त्रिपाठी का स्वागत करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय द्वारा दी गई।
