देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। ग्राम पंचायत बभनौली कलां में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ चर्चा की।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से ग्राम प्रधान को अवगत कराया। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी आयुष सिंह, ग्राम पंचायत सचिव संतोष राव, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
