देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बढ़ौली से धर्मशाला की तरफ ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को ग्राम करौली में वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई थी। मामले में 5 सितंबर को थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 743/2026 के तहत धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया गया था।
मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बढ़ौली से धर्मशाला की ओर ओवरब्रिज के नीचे दबिश दी। यहां से सुबह करीब 10:35 बजे तीनों वांछित अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में करौली निवासी बनवारी (65 वर्ष) पुत्र स्व. बैजू, निशा (20 वर्ष) पत्नी रामवृक्ष तथा शीला (35 वर्ष) पत्नी आनंद शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत बारी, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय तथा महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकला शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
.jpeg)