देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिला मासिक बैठक अपना दल एस के जिला कार्यालय, सोमनाथ मंदिर, साईं हास्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष सोनभद्र अंजनी पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन राजकुमार बौद्ध जिला महासचिव ने किया।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि माननीय अभिषेक चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, एवं सह मुख्य अतिथि दिनेश बियार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एंव अति विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथिगण आनंद पटेल दयालु का. प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, नंदलाल पूर्व प्रदेश महासचिव व्यापार मंच, आलोक पांडेय का. प्रदेश सचिव युवा मंच, अभिषेक पटेल का. प्रदेश सचिव युवा मंच, जनाब महताब आलम का. प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, मान सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर, श्याम कन्हैया पूर्व प्रदेश सचिव सहकारिता मंच उपस्थित रहे ।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अभिषेक चौबे कहा कि सितंबर माह की जिला मासिक बैठक में सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आज की बैठक का मुख्य विषय आगामी 13 सितंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, दीदी अनुप्रिया पटेल के सोनभद्र आगमन की तैयारियों पर विचार एवं चर्चा करना है। दीदी अनुप्रिया पटेल जी के आगमन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ जुटना होगा। हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करनी है। कार्यक्रम की तैयारियों में अनुशासन, आपसी समन्वय और सहयोग को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। दीदी अनुप्रिया पटेल का सोनभद्र आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का अवसर है। अतः हम सभी पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ उनके भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्पित हों। तथा विशिष्ट अतिथीगणों ने कहा कि "आज की बैठक आगामी 13 सितंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, दीदी अनुप्रिया पटेल जी के सोनभद्र आगमन की तैयारियों पर विचार एवं चर्चा करना है। हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ दीदी अनुप्रिया पटेल जी के भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।"
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि," दीदी के भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, दीदी अनुप्रिया पटेल का सोनभद्र आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है।
उनके स्वागत में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि 13 सितंबर को सोनभद्र की धरती पर दीदी अनुप्रिया पटेल का भव्य स्वागत कर संगठन की एकजुटता और शक्ति का परिचय दिया जाएगा। एंव मासिक बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव के पूज्यनीय पिताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए एवं मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए। एंव जिला कार्यकारिणी सदस्य रिंकू गुप्ता के लंबे समय से अस्वस्थ रहने की वजह से उनके स्थान पर घोरावल निवासी संतोष पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा, जिलाध्यक्ष द्वारा की गई जिसका मुख्य अतिथि सह मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथि ने माला पहनकर और पार्टी का पट्टा पहनकर स्वागत किया।
मासिक बैठक में उपस्थित उपाध्यक्षगण अरूण पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, जनाब शिब्बू शेख, जिला महासचिवगण शिवदत्त दूबे, बौद्धिक मंच प्रदेश सचिव विवेक कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र राजपूत जिला सचिवगण रामधनी पटेल, श्यामसुंदर पटेल, बाबूराम पटेल, विजय पटेल, सतीश पटेल, सौरभ मौर्या, राकेश पटेल, संजय सोनी जिला मीडिया सचिवगण विकास पटेल, इं नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्यगण सोनी खान, रामलाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष युवा मंच - अंशु तिवारी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच- जनाब आसिफ अहमद, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच-हरि प्रसाद धांगर, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच अरुण पटेल, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच - सर्वेश पटेल, जिलाध्यक्ष व्यापार मंच - राहुल पांडेय, जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच- कुलदीप पाल, जिलाध्यक्ष विधि मंच एडवोकेट संतोष पटेल, जिलाध्यक्ष आई.टी. मंच दीपू पटेल, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल रामसूरत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज पुष्पराज सिंह पटेल , विधानसभा अध्यक्ष ओबरा प्रभूनाथ खरवार, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी निरंजन जायसवाल, साथ हीं जिले के सैकड़ो पदाधिकारी मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।
