कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । गुरु और शिष्य का स्नेह विश्वास ऐसा होता है जिसके आगे सारे स्नेह बौने साबित हो जाते बस उसे निभाने वाला होना चाहिए। ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित मे कुछ ऐसा ही हुआ और अपने विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं को देखकर पूरा विद्यालय खुशी से झूम उठा। मालूम हो विगत दिवस रविवार को जिला मुख्यालय पर बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमे ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के पूर्व छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था और छात्र छात्राओं ने उपहार स्वरूप मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली साक्षी विश्वकर्मा को साइकिल उपहार में दिया गया था। आज दोपहर लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे जिनमें हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राएं अचानक अपने उपहारों के साथ विद्यालय पहुंच कर अपने शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य का आशीर्वाद लिया। अपने पूर्व छात्र छात्राओं को देखकर पूरा विद्यालय खुशी से झूम उठा और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। उन्होंने साक्षी विश्वकर्मा, राधिका, श्रेया, अतीक्षा, सुमन, ब्यूटी, नंदिनी, तेजी, दीपा तथा रानी गुप्ता, सूर्यप्रकाश, प्रज्ञा, आंचल, अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ब्लूमिंग विद्यालय को गर्व है कि ऐसे होनहार संस्कारवान छात्र छात्राओं की इस विद्यालय ने नीव रखी है जो हमेशा अपने देश और समाज का नाम ऊंचा रखेंगे ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता,संरक्षक लालमणि गोंड,शिक्षक विभायराज उपाध्याय, प्रेमचन्द गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दिलशाद अहमद, सुरेन्द्र प्रजापति,हरीराम शुक्ला, शिक्षिका सुमन वर्मा, अंजू विश्वकर्मा,प्रिया दूबे, जयमाला विश्वकर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।
