कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल के स्थानांतरण पर समस्त स्टाफ कर्मियों ने फूल मालाओं से स्वागत सम्मान करते हुए।भावभीनी विदाई दिया। मालूम हो राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी तनुज पाल के स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मियों एवं स्टाफ ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने तनुज कुमार पाल के कार्यकाल को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। स्टाफ ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर थाना राजेसुल्तानपुर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। स्थानांतरण के बाद पुलिसकर्मियों ने कहा कि तनुज पाल के साथ कार्य करने का अनुभव यादगार रहेगा। तनुज कुमार पाल ने समस्त स्टाफ पुलिसकर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया। ज्ञात हो तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण थाना मालीपुर हुआ है।
