देवल संवाददाता, सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राबर्ट्सगंज में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि जनपद सोनभद्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संगीता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कोआर्डिनेटर (पब्लिसिटी) पद पर मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश कोआर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पूर्वांचल प्रभारी वरुण चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगीता श्रीवास्तव का मनोनयन सोनभद्र के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण को सम्मान देने का अवसर है। संगीता श्रीवास्तव के मनोनयन से जिले की महिलाओं में कांग्रेस के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में शहर में संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।
प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीकांत सरोज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
