देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुविख्यात दार्शनिक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया और मासिक बैठक की गई।
सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि जनपद में संचालित भाजपा सरकार में दर्जनों स्कूलों को बंद कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर बंद स्कूलों को फिर से शुरू किया जाएगा।
बैठक में बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर के जनपद सोनभद्र पीडीए जन पंचायत 8 सितंबर को तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भारत में हर साल 5 सितंबर को महान दार्शनिक और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को विकिपीडिया के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है । डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा और शिक्षक समाज के उत्थान में और अतुलनीय और ऐतिहासिक योगदान रहा है । वे भारत के महान शिक्षाविद दार्शनिक थे । वे अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया था । उनका उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास करना नहीं बल्कि छात्रों में नैतिक बौद्धिक आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों का संचार करना था ।
श्री यादव ने कहा कि वहीं भाजपा सरकार को शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है वह चाहती है कि हर वर्ग के गरीब बच्चे न पढ़ पाए । इस भाजपा सरकार में जनपद सोनभद्र में दर्जनों विद्यालयों का मर्ज कर दिया गया है जिससे गरीब वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं ।
श्री यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो जनपद सोनभद्र में विद्यालय बंद है। उसे चालू कर फिर से हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा मुहावाया कराया जाएगा और हर बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि यह भाजपा सरकार गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है । इसे गरीबों से कोई लेना देना नहीं है ।इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और हर वर्ग की समस्याओं को सुनने का काम करें ।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रमेश चंद दुबे परमेश्वर दयाल पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव संजय यादव विजय यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी निरेंद्र प्रताप सिंह गौड़ सुनील गौड़ चौधरी यशवंत सिंह पटेल रामभरोस सिंह पटेल अनिल प्रधान अशोक पटेल जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे राधा सिंह बिंदु यादव वेदमणी शुक्ला राम प्यारे सिंह पटेल लाल बहादुर पाल त्रिपुरारी गौड़ रमेश सिंह यादव डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल रामाशंकर यादव रमेश कुमार वर्मा नामवर कुशवाहा सनी पटेल राजेश विश्वकर्मा हिदायत उल्ला खान नजमुद्दीन बाबूलाल यादव विजय शंकर जायसवाल परमेश्वर यादव बुद्धि नारायण यादव पवन पटेल सत्यम पांडे फर्रुख अली जिलानी परशुराम लललू भारती प्रदीप कनौजिया अजीत मौर्य चंद्र भूषण यादव संजय संतोष पासवान रमजान अली रामेश्वर भाई पटेल बुद्धि नारायण यादव प्रमोद बाबू हाशमी कृष्ण मुरारी मौर्य जगत पटेल अजय आनंद पटेल जमुना यादव श्याम बिहारी जायसवाल बुद्धि नारायण यादव विपिन श्रीवास्तव दशरथ विवेक सिंह पीयूष प्रदीप चंदन शर्मा सुभाष श्यामलाल कमलेश सत्येंद्र ओझा मुन्ना दिनेश पर बर बृजेश बसीर गोविंद श्याम नारायण लक्ष्मी नारायण अशोक जायसवाल बृजेश कुमार मोहम्मद अली रवि प्रकाश चंद्रवंशी विनोद इमरान सतीश रामेश्वर महफूज अशोक उमेश मिश्रा सुरेंद्र राजकुमार संतोष चौहान गुलाम यासीन राजनाथ राकेश चौधरी अतुल दुबे बच्चों वाले पटेल मानिक प्रसाद शिव शंकर पासवान विनीत सिंह अंबिका प्रसाद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
