कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।लगातार हो रही बरसात में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है जिससे गरीब परिवारों को सुरक्षित रहने का खतरा बना हुआ है। मालूम हो बीती रात विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम शिवराज पट्टी में एक बुजुर्ग दंपति का कच्चा मकान धराशाई हो गया। गनीमत रही कि दंपत्ति उस समय घर के अन्दर मौजूद नहीं थे नहीं तो कोई भी अप्रिय स्थिति हो सकती थी। शिवराज पट्टी निवासी चन्द्रबदन शर्मा का कच्चा मकान बरसात में अचानक भर भरा कर गिर गया बारिश में पीड़ित को रहने के लिए और कोई मकान भी नहीं है। इस सम्बंध में जब ग्राम प्रधान लालता प्रसाद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के पास रहने के लिए दूसरा घर नहीं है और जब यह पूछा गया कि क्या पीड़ित व्यक्ति का चयन प्रधानमंत्री आवास/ मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल हैं कि नहीं तो ग्राम प्रधान ने बताया कि पीएम आवास योजना में नाम शामिल किया गया था लेकिन सूची में नाम नही आया। ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को पीएम आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
