देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए एक आवश्यक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार सांसद रावटसगंज एवं दीपचंद राम उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारों की जिम्मेदारी है कि शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव एवं स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिंह एमएलसी प्रत्याशियों को मतदाताओं से मिलें।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार सांसद एवं दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करती है।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम पर दोबारा विश्वास करके आप लोगों के बीच फिर से सेवा करने का अवसर दिया है ।
इस मौके पर रमेश चंद दुबे, मोहम्मद सईद कुरैशी, मुनीर अहमद, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान आदि रहे ।
