कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय गोंड दर्जनों गांवों में सम्पर्क कर आगामी 27/9/26 होने वाली पार्टी की बैठक में लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। मालूम सुभासपा के जिला अध्यक्ष दिग्विजय गोंड 27तारीख को अकबरपुर जिले पर होने वाली पार्टी की बैठक को सफल बनाने के लिए धुंआधार जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के प्रेरित कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष गोंड समाज के लोगों से मे शामिल होने के लिए घर घर पहुंच कर सम्पर्क में लगे हुए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ लालमणि गोंड के आवास पर पहुंचकर जिला अध्यक्ष ने लालमणि गोंड प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा से उनकी कुशल क्षेम पूछा और जल्द स्वस्थ होने की बड़ा देव से कामना किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा स्मारक ट्रस्ट के संस्थापक पत्रकार रामू सिंह गोंड, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिला अध्यक्ष दिग्विजय गोंड ने समाज की एकता और शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि समाज के लोगों को आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान फूलचंद गोंड, लक्ष्मीकांत, रमेशचंद्र गुप्ता, देवमणि गोंड, शशांक मणि गोड अक्षय कुमार गोंड अजय कुमार गोंड, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, अनूप कुमार गोंड, पंकज शर्मा, श्रीराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
