देवल, ब्यूरो चीफ,संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के शिल्पकार निर्माणकर्ता थे । उन्हें विश्व का प्रथम वास्तुकार यंत्रकार और शिल्पी माना गया है । पुराणों में उनका उल्लेख महान सृजनकर्ता के रूप में माना जाता है, उन्होंने दिव्य वास्तु और रथो का निर्माण किया है । भगवान विश्वकर्मा को हिंदू धर्म में देवताओं के शिल्पकार निर्माणकर्ता और दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी हमेशा विश्वकर्मा समाज को सम्मान देने का काम किया और अपनी सरकार में आज के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की थी और होती रही ।लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है तब से विश्वकर्मा की छुट्टी नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु पटटा का आदेश निरस्त कर दिया गया है।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल राजेश विश्वकर्मा संजय यादव पूर्व प्रमुख अशोक पटेल दयाराम मौर्य त्रिपुरारी गौड़ अनिल प्रधान विनीत सरोज हिदायत उल्ला खान दीपक केसरी निर्मल विवेक सिंह पटेल लल्लू भारती अभय यादव प्रमोद पीयूष यादव कन्हैया लाल विश्वकर्मा मनोज विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
