देवल, ब्यूरो चीफ,रेणुकूट। पिपरी थाना पुलिस ने वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मु0अ0सं0 140/2019 में धारा 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित वारंटी सूरज पुत्र दयाशंकर यादव (26 वर्ष) निवासी लोक कॉस्ट हाउस, न्यू बाजार, बिरला कॉलोनी, रेणुकूट को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में रेणुकूट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज और हेड कांस्टेबल शंकर लाल शामिल रहे।
