देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क कमजोर होने के कारण मोबाइल कॉल के साथ -साथ इंटरनेट और वाई-फाई सेवाएं भी प्रभावित हैं। तहसील परिसर में अधिकारियों- कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों के बीच मोबाइल से संपर्क करने में दिक्कत आ रही है, जिससे सरकारी और निजी दोनों तरह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन- आइडिया, बीएसएनएल सहित विभिन्न कंपनियां अलग-अलग अवधि के रिचार्ज के नाम पर शुल्क ले रही हैं, लेकिन नेटवर्क की खराब सेवा के कारण उपभोक्ताओं को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार कॉल मिलाने पर केवल हेलो-हेलो तक ही बात रह जाती है और आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देती। वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, नगेंद्र सिंह एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन लालगंज, विजय प्रकाश पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन, जितेंद्र सिंह, संतोष कुमार राय, कुंवर लव प्रताप सिंह, रविंद्र चौहान, सुनील सिंह, बृजेश सिंह सहित अन्य लोगों ने नेटवर्क व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित मोबाइल कंपनियों की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि खराब नेटवर्क के बावजूद समय-समय पर रिचार्ज कराना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ता स्वयं को कंपनियों द्वारा छला हुआ महसूस कर रहे हैं। नेटवर्क खराब, उपभोक्ता बेहाल! रिचार्ज पूरा, लेकिन कॉल में सिर्फ हेलो-हेलो।
नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान, सुविधा के नाम पर ठगे जाने का आरोप
सितंबर 08, 2026
0
Tags
