देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज पर धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी बता दे कि विद्यालय में पूर्व संध्या पर हुआ विविध कार्यक्रम। विद्यालय की छात्राओं ने राधा कृष्ण का रूप श्रृंगार कर प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम जिसे लोगों ने काफी सराहा। बालिकाओं ने मनोहारी नृत्य गीत प्रस्तुति से लोगों को किया मंत्र मुग्ध। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एस एस के जिला प्रचारक आलोक तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। बालिकाओं ने अच्युतम् केशवम राम नारायणम् , राधा के नैना जले, नैना जले, यशोमति मैया से बोले नंदलाला, राधा क्यों गोरी मैं क्यूं काला तथा अन्य भक्ति गीतों की त्रिवेणी में श्रोता गोता लगाते हुए दिखे। मुख्य अतिथि जिला प्रचारक आलोक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण योगेश्वर हैं। उन्होंने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया। गीता विश्व की सर्वश्रेष्ठ धरोहर है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बाल वर्णनों ने समस्त विश्व को आह्लादित किया है। भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी की स्वरलहरियां उस अनाहत नाद की प्रतीक है जिसे साधना के उच्च स्तर पर ही सुना जा सकता है। जीवन धारा जब उचित मार्ग से चलती है तो वह राधा का नाम पाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण वेणु वादन करते हैं और गाय भी चराते हैं।यह श्रम और संगीत के समन्वय का प्रतीक है। प्रधानाचार्य ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ विजय बहादुर सिंह, शरद दिक्षित, अवधेश तिवारी, उमाकांत दीक्षित, अंजू मौर्य, अनामिका सिंह, विजयलक्ष्मी, मनीषा, मनोज गौड़, सुनील कुमार सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। अध्यक्षता डॉक्टर भानु प्रताप त्रिपाठी ने तथा संचालन डॉक्टर विजय बहादुर सिंह ने किया।
