कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर छिटौना फिर बना चर्चा का विषय दूसरी बार विद्यालय के शिक्षक को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक राममिलन गुप्ता कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना को राज्यपाल पुरष्कार के लिए चयन होने पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है और एक बार फिर नसीरपुर का विद्यालय चर्चा में बना हुआ है। मालूम हो नसीरपुर छितौना के ही पूर्व प्रधानाध्यापक स्व, परमहंस यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। अम्बेडकर नगर जिले की आलापुर विधान सभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र जहागीरगंज में कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना के शिक्षक राममिलन गुप्ता को राज्यपाल पुरष्कार के लिए अम्बेडकर नगर से राममिलन गुप्ता का चयन होने पर शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक शांन्तिभूषण पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष,यशवंत सिंह, अध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, रामकेवल यादव मंत्री, श्याम बिहारी जिला उपाध्यक्ष, ओंकारनाथ सिंह,राजेंद्र प्रसाद, कृष्णचन्द्र मिश्र, मंगला प्रसाद, सन्तराम, विवेक कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार वर्मा, बबिता त्रिपाठी, मत्स्येन्द्र कुमार, प्रतिमा मिश्रा , प्रभंजन नन्दन मिश्र,फरजाना खातून, विनय कुमार मिश्र, गायत्री त्रिपाठी, रेनू, सुरेश कुमार आदि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा माल्यार्पण कर,अंगवस्त्र देकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
