देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। न्यायालय से जारी वारण्टों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सोनभद्र पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 06 एवं 07 सितंबर 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 90 वारण्टी और 05 वांछित समेत कुल 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने न्यायालय से जारी वारण्टों के आधार पर वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। साथ ही विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना-वार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
रॉबर्ट्सगंज-16, चोपन-10, करमा-08, घोरावल-05, शाहगंज-05, पन्नूगंज-01, रायपुर-02, ओबरा-04, कोन-05, जुगैल-03, दुद्धी-06, विण्ढमगंज-04, म्योरपुर-03, बीजपुर-04, पिपरी-07, अनपरा-08, शक्तिनगर-03 तथा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज से 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार दो दिवसीय अभियान में कुल 95 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय से निर्गत वारण्टों के अनुपालन तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई लगातार की जाएगी।
