विमंस एशिया कप का फाइनल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच सॉलिड कनेक्शन है। विमंस एशिया कप का फाइनल हो और भारतीय टीम न पहुंचे ऐसा अब तक हुए 10 एडिशन में तो नहीं हुआ है।
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट की 2004 से शुरुआत हुई। पहले 4 संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए। इसके बाद अगले 6 एडिशन टी20 फॉर्मेट में खेले गए हैं।
2004 से हुई शुरुआत
भारतीय महिला टीम विमंस एशिया कप 2026 से पहले खेले गए 9 एडिशन में से 7 बार ट्रॉफी उठाई है। 2018 में बांग्लादेश और 2024 में श्रीलंका चैंपियन बनी। इस बार भी भारत की बेटियां फाइनल में हैं। पहले सेमीफाइनल में हरमनप्रीत सिंह की सेना ने बांग्लादेश को हराकर इस बार भी एशिया कप के फाइनल का टिकट कटाया।
एशिया कप 2026 का फाइनल रविवार को दुबई में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम निर्णायक मैच में भारत से टकराएगी। दूसरे सेमीफाइनल में आज शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान महिला टीम की जंग होगी।
